Question discussion

Question 2:निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −पाठ में आए निम्नलिखित कथनों की व्याख्या कीजिए −(क) अंदर ही अंदर कहीं मेरा ब…

270522Medium 1 reply 552 views
0

Question 2:

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −

पाठ में आए निम्नलिखित कथनों की व्याख्या कीजिए −

(क) अंदर ही अंदर कहीं मेरा बटुआ काँप गया।

(ख) अतिथि सदैव देवता नहीं होता, वह मानव और थोड़े अंशों में राक्षस भी हो सकता है।

(ग) लोग दूसरे के होम की स्वीटनेस को काटने न दौड़ें।

(घ) मेरी सहनशीलता की वह अंतिम सुबह होगी।

(ङ) एक देवता और एक मनुष्य अधिक देर साथ नहीं रहते।

    Answer not set

    Discussion 1

    0
    CCommunity
    Answer:
    (क)
    जब
    लेखक ने अनचाहे
    अतिथि को आते
    देखा तो उसे
    महसूस हुआ कि
    खर्च बढ़ जाएगा।
    इसी को बटुआ
    काँपना कहते
    हैं।
    (ख) अतिथि
    जब आता है तो
    देवता जैसा
    प्रतीत होता
    है एक दिन बाद
    वह सामान्य हो
    जाता है अर्थात
    इतना बुरा भी
    नहीं लगता इसलिए
    इसे मानव रुप
    में कहा है और
    ज़्यादा दिन
    रह जाए तो राक्षस
    जैसा प्रतीत
    होता है अर्थात
    बुरा लगने लगता
    है।
    (ग) हर
    व्यक्ति अपने
    घर में सुख–शांति
    बनाए रखना चाहता
    है। अपने घर को
    स्वीट होम बनाए
    रखना चाहता है
    परन्तु अनचाहा
    अतिथि आकर उसकी
    इस मिठास को
    खत्म कर देता
    है। अर्थात
    असुविधाएँ
    उत्पन्न हो जाती
    हैं।
    (घ) अतिथि
    चार दिन से लेखक
    के घर रह रहा
    था। कल पाँचवा
    दिन हो जाएगा।
    यदि कल भी अतिथि
    नहीं गया तो
    लेखक अपनी सहनशीलता
    खो बैठेगा और
    अतिथि सत्कार
    भूलकर कुछ गलत
    न बोल दे।
    (ङ) यदि
    अतिथि को देवता
    माना जाए तो वह
    मनुष्य के साथ
    ज़्यादा नहीं
    रह सकता। दोनों
    को सामान्य
    मनुष्य बनना
    पड़ेगा। देवता
    की पूजा की जाती
    है और पूजा ज़्यादा
    देर तक नहीं
    चलती।