Question discussion

Question 1:एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल, दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?”बीरबल ने क्या कहा होगा? कहानी आगे बढ़ाओ।

272253Medium 1 reply 2,034 views
3

Question 1:

एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल, दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?”

बीरबल ने क्या कहा होगा? कहानी आगे बढ़ाओ।

    Answer not set

    Discussion 1

    0
    CCommunity
    Answer:
    एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “दुनिया में सबसे शक्तिशाली कौन है?” बीरबल ने कहा- “जहाँपनाह गोद में बैठने वाला बच्चा।” अकबर ने कहा- “यह हो ही नहीं सकता।” इस पर बीरबल ने कुछ दिनों बाद एक छोटे से बच्चे को अनुमति माँग कर उनकी गोद में बिठा दिया। बच्चा खेलता रहा। वह कभी मारता, कभी जिद करता और कभी अकबर की मूँछ पकड़ता। इस पर बीरबल ने कहा- “देखा महाराज जो बच्चा गोद में है उसने आपकी मूँछ पकड़ ली जबकि ऐसा करने की किसी की हिम्मत नहीं है।” अकबर बीरबल की बुद्धिमानी पर बहुत खुश हुआ।