Question discussion

Question 8:पाठ के आधार पर तुलसी के भाषा सौंदर्य पर दस पंक्तियाँ लिखिए।

264371Medium 4 replies 14,090 views
33

Question 8:

पाठ के आधार पर तुलसी के भाषा सौंदर्य पर दस पंक्तियाँ लिखिए।

    Answer not set
    0
    CCommunity
    Answer:
    तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस अवधी भाषा में लिखी गई है। यह काव्यांश रामचरितमानस के बालकांड से ली गई है। इसमें अवधी भाषा का शुद्ध रुप में प्रयोग देखने को मिलता है। तुलसीदास ने इसमें दोहा, छंद, चौपाई का बहुत ही सुंदर प्रयोग किया है। जिसके कारण काव्य के सौंदर्य तथा आनंद में वृद्धि हुई है और भाषा में लयबद्धता बनी रही है। तुलसीदास जी ने अलंकारो के सटीक प्रयोग से इसकी भाषा को और भी सुंदर व संगीतात्मक बना दिया है। इसकी भाषा में अनुप्रास अलंकार, रुपक अलंकार, उत्प्रेक्षा अलंकार, व पुनरुक्ति अलंकार की अधिकता मिलती है। इस काव्याँश की भाषा में व्यंग्यात्मकता का सुंदर संयोजन हुआ है।
    0
    CCommunity
    तुलसीदास
    रससिद्ध कवि
    हैं। उनकी
    काव्य भाषा रस
    की खान है।
    तुलसीदास
    द्वारा लिखित
    रामचरितमानस
    अवधी भाषा में
    लिखी गईहै। यह
    काव्यांश रामचरितमानस
    के बालकांड से
    ली गई है।
    तुलसीदास ने
    इसमें दोहा, छंद, चौपाई
    का बहुत ही
    सुंदर प्रयोग
    किया है। प्रत्येक
    चौपाई संगीत
    के सुरों में
    डूबी हुई
    प्रतीत होती
    हैं। जिसके
    कारण काव्य के
    सौंदर्य तथा
    आनंद में
    वृद्धि हुई है
    और भाषा में
    लयबद्धता बनी
    रही है। भाषा
    को कोमल बनाने
    के लिए कठोर
    वर्णों की जगह
    कोमल
    ध्वनियों का
    प्रयोग किया
    गया है। इसकी
    भाषा में
    अनुप्रास
    अलंकार, रुपक
    अलंकार, उत्प्रेक्षा
    अलंकार,व
    पुनरुक्ति
    अलंकार की
    अधिकता मिलती
    है। इस काव्यांश
    की भाषा में
    व्यंग्यात्मकता
    का सुंदर
    संयोजन हुआ
    है।
    0
    CCommunity
    तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस अवधी भाषा में लिखी गई है। यह काव्यांश रामचरितमानस के बालकांड से ली गई है। इसमें अवधी भाषा का शुद्ध रुप में प्रयोग देखने को मिलता है। तुलसीदास ने इसमें दोहा, छंद, चौपाई का बहुत ही सुंदर प्रयोग किया है। जिसके कारण काव्य के सौंदर्य तथा आनंद में वृद्धि हुई है और भाषा में लयबद्धता बनी रही है। तुलसीदास जी ने अलंकारो के सटीक प्रयोग से इसकी भाषा को और भी सुंदर व संगीतात्मक बना दिया है। इसकी भाषा में अनुप्रास अलंकार, रुपक अलंकार, उत्प्रेक्षा अलंकार, व पुनरुक्ति अलंकार की अधिकता मिलती है। इस काव्याँश की भाषा में व्यंग्यात्मकता का सुंदर संयोजन हुआ है।
    0
    CCommunity
    गोस्वामी तुलसीदास का भाषा सौंदर्य अनुपम है। कहने का अर्थ है तुलसी ने अवधी भाषा में प्रस्तुत रचना ‘राम-लक्ष्मण -परशुराम संवाद’ में अनूठे भाव से अपनी बात कही है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित प्रस्तुत रचना के स्रोत रामचरितमानस जैसे महाकाव्य जैसे काव्य का कोई उदाहरण हमें अन्यत्र कहीं नहीं मिलता है। प्रस्तुत रचना में इनकी भाषा को आम लोग भी पढ़ कर इसमें निहित भाव को आसानी से समझ सकते हैं| पूरी पंक्ति या पूर्ण दोहे को पढ़ने के बाद हमें इसका अर्थ समझ में आ जाता है। उदाहरण के तौर पर हम पद्यांश के अन्तर्गत आने वाले परशुराम के अपने को बाल ब्रह्मचारी बतलाने वाले प्रसंग को पढ़ने पर आसानी से समझ जाते हैं। एक अन्य प्रसंग में लक्ष्मण द्वारा परशुरामजी को अभिमानी बताना भी पाठक सरलता से समझ सकता है| इस प्रकार पाठकों के लिए यह पाठ आसान बन पड़ा है। इन सबका श्रेय तुलसी के अवधी भाषा में सरल लेखन को जाता है।